समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया पंचायत स्थित लक्षरामपुर मलंग स्थान कब्रिस्तान के समीप एक बाइक पर तीन सवार बदमाश ने सीएसपी संचालक चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश पारण निवासी रघुनाथ शाह के पुत्र मनटून कुमार को गोली मारी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया सूत्रों की माने तो जख्मी सीएसपी संचालक अपने घर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सीएसपी शाखा चलाता था बैग लेकर वो सेंट्रल बैंक टारा आया था। शाम में जाने के समय उसकी बाइक पर गांव की है एक महिला पीछे बैठ गई। मधुरापुर तारा चौक से ही उजरे रंग की अपाचे गाड़ी पर तीन बदमाश ने हथियार के साथ पीछा किया सुनसान स्थान कब्रिस्तान के समीप उसे पीछे से गोली मारते हुए बगल के गड्ढे में गिरा दिया महिला सड़क पर गिर गई। लगभग ₹300000 से भरे बैग को अपराधियों ने लेकर तारा की ओर भाग निकले। जख्मी सीएसपी संचालक को स्थानीय लोगों के सहयोग से समस्तीपुर इलाज के लिए ले जाया गया है । सूत्रों की माने तो अपराधियों ने उसके सिर पर निशाने साधे थे लेकिन गोली चमड़े में लगते हुए फिसल गई खतरे से बाहर बताया गया है। घटना की सूचना के बाद कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा कर रही है थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर विशेष कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं घटना लगभग:600 बजे शाम से 10 मिनट पूर्व की बताई गई है। घटनास्थल पर स्थानीय आसपास के ग्रामीण देखे गए




















































