प्रदीप महतो का मनाया गया शहादत दिवस।

481

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। समता पार्टी के शहीद साथी प्रदीप महतो की 27 वीं शहादत दिवस के अवसर पर मथुरापुर में उनके स्मारक पर जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से पुष्प एवं माला अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यसभा के सदस्य रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रदीप महतो जीवन भर लोगों की सेवा करते रहें। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सह उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने जीवन भर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ0 दुर्गेश राय ने इस अवसर पर कहा कि आज ही के दिन शहीद साथी प्रदीप महतो की सुबह सवेरे हत्या कर दी गई थी। इस जिले में समता पार्टी के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। संगठन के जिस स्वरूप को उन्होंने मेरे साथ खड़ा किया था, उसके बदौलत ही पार्टी ने इतनी लम्बी दूरी तय की है। उनके शहादत दिवस पर जब हम उनको याद करते हैं तो एक बार फिर से नई ऊर्जा मिलती है और पार्टी की मजबूती में सभी साथी लग जाते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में मंजू कुमारी, कैयूम अंसारी, विनोद राय, राकेश ठाकुर, संजीत कुशवाहा, विरेन्द्र सिंह, लालबाबु झा, पवन यादव, धर्मदेव कुशवाहा, अनस रिजवान, रामाश्रय प्रसाद, राजकुमार सिंह, ठाकुर राजीव सिंह, रंधीर कुमार, अमित सिंह गुल्लु, डॉ0 समर्पण कुमार, अशोक पटेल राम विलास सहनी, कृष्णदेव पासवान, सुबोध सिंह, राकेश सिंह विश्वनाथ, डॉ0 अमित कुमार मुन्ना, उमा राय, अनीश सिंह, अरविंद कुमार ज्योति, विरेन्द्र कुमार, राजकुमार साह, कौशल कुशवाहा, रज़ा अहमद, बब्लू यादव, मनोज कुशवाहा, दिलीप राय, बनारसी ठाकुर, मुकेश राय, रंजित पटेल, मो0 तौहिद अंसारी नन्हें, उमेश सिंह, पूर्व मुखिया अब्दुस समद खां, सुनील कुशवाहा, सुमित्रा देवी, राधा देवी, रविंद्र ठाकुर, कुंदन कर्ण, इंद्रजीत कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here