प्रधानमंत्री को सिहासन खाली करने की चिंता सताने लगी है… तकी अख्तर

493

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रो. तकी अख्तर ने देश के वर्तमान राजनैतिक घटना क्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संसद का चालू सत्र अब समाप्त हो चूका है। विपक्षी दलों द्वारा सदन में लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर जब प्रधानमंत्री जी जवाब दे रहे थे तो अपने दो घंटे नौ मिनट के भाषण में मात्र तीन मिनट ही उन्होंने मणिपुर पर बोला जबकि विषय मणिपुर ही था। उन्होंने कहा कि इससे यह तो पता चल ही गया कि मणिपुर की वर्तमान स्थिति और हिंसात्मक दंगे को रोकने में इनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि संसदीय इतिहास की यह पहली घटना है जब विरोधी दल के नेता को ही सदन से बर्खास्त कर दिया गया। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी जो नेता विरोधी दल है उनको इसलिए बर्खास्त कर दिया गया कि वह सरकार के क्रिया कलाप को लेकर उसपर हमलावर थे। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई सांसदों को सरकार से सवाल पूछने पर पुरे सत्र के लिए बर्खास्त किया गया। उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार संसद के अंदर और संसद के बाहर दोनों जगह तानाशाही रवैया अख्तियार कर चुकी है। संसद के अंदर इस सरकार के विरोध में बोलने पर सांसदों को सदन से बर्खास्त कर दिया जाता है और संसद से बाहर सरकार का विरोध करने पर साजिश के तहत उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाती है और गैरकानूनी ढंग से लोगो को जेल भेज दिया जाता है। सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने और उन्हें कुचलने के लिए यह सब कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता और उसके नाम इण्डिया से तो प्रधानमंत्री और उनके पार्टी के लोग बिलकुल बौखला गये है और नाम को लेकर अनाप शनाप बयान दे रहे है। विपक्ष की एकजुटता से उन्हें अब यह एहसास हो गया है कि 65 प्रतिशत वोट एकतरफा हमारे विरोध में चला जायेगा अब इनको अपने सिहासन को खाली करने की चिंता सताने लगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सफल प्रयास अब पूरी तरह से रंग ला रहा है उनके रणनीति के आगे भाजपा की सभी चले विफल साबित हो रही है या उलटी पर रही है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ देश के किसान युवा वर्ग छात्र नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहे है क्योंकि मोदी जी ने हर साल दो करोड़ युवाओ को नौकरी देने का जो वादा किया था वह छलावा साबित हुआ है अभी तक 9 वर्षो में 18 करोड़ युवाओ को नौकरी मिल जानी चाहिए थी जबकि अभी तक मात्र 7 लाख लोगो को ही नौकरी मिल पाई है। किसानो की आय को दुगुना करने की बात भी जुमला ही साबित हुई। इस सरकार में आमलोगो की आय में तो कोई वृद्धि हुई नहीं छोटे मोटे रोजगार करने वालो का रोजगार तो नोटबंदी के समय ही बंद हो गया था उस पर से बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई ने इनकी कमर को पूरी तरह तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं देश के अंदर प्रायोजित दंगे कराये जा रहे है इस के आड़ में एक वर्ग के लोगो को गैरकानूनी ढंग से सरकार के द्वारा तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख और समझ रही है कि हमारे भाईचारे को वोट के खातिर समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान और कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। सबलोगो की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की ओर लगी रहती है जहाँ चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूर देश के संविधान और कानून की रखवाली करते नज़र आ रहे है। आगामी चुनाव में देश की जनता इस तानाशाह और निरंकुश सरकार को अपने वोट के शक्ति से ही जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here