समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में समारोह पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार के निर्णय के आलोक में डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में जिला के सभी विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उ उ मा वि बेला पचरुखी में योग की महत्ता, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से शरीर के विकास में इसकीअहम भूमिका, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ोतरी में इसका उचित स्थान आदि बिंदु पर शिक्षक शिव शंकर प्रसाद, यशवंत चौधरी, शत्रुघन कुमार, विनय सिंह आदि ने विस्तार से प्रकाश डाला। तदोपरांत संचालक व योग गुरु आचार्य विमल के द्वारा योग का अभ्यास करवा कर इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की विधि को बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के बाल संसद, मीना मंच,यूथ क्लब,इको क्लब के सदस्य काफी सक्रिय रहे।अंत में शिक्षक संजीव कुमार झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।























































