प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार में आगलगी के खतरे और बचाव पर चर्चा आयोजित की गई।

47

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार आग लगी के खतरे एवं बचाव की विस्तृत जानकारी शिक्षिका विमला कुमारी ने दी।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि आग लगी के कारण प्रतिवर्ष काफी जान माल की क्षति होती है,इसलिए आग लगी के कारण उससे होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव तथा आगलगी हो जाने पर क्या करें एवं क्या ना करें कि जानकारी होने से क्षति कम होती है। उन्होंने कहा कि अगर शरीर में आग लग जाए तो अंतरराष्ट्रीय मूल मंत्र रुको,लेटो, लुढ़को को अपनाना चाहिए ।उन्होंने अलग-अलग प्रकार की आग को किस प्रकार बुझाया जाए की जानकारी भी दी। इसके लिए अग्निशमन यंत्र,पानी, बालू आदि का उपयोग करने को कहा। मौके पर शिक्षक कैलाश राम, इंदिरा कुमारी, मधुलिका कुमारी, रुचि वर्मा, संजीव कुमार झा,अंजुमन शाहीन आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here