प्लुरल्स पार्टी के नेता की बेटी की लाश वैशाली चौर से बरामद।

885

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा के द प्लूरल्स पार्टी के पूर्व प्रत्याशी , पटोरी के महान शिक्षाविद उमा शंकर ठाकुर की बेटी की लाश दो दिन बाद सुबह समस्तीपुर वैशाली सीमा के पास करनौती गांव के चौर से बरामद हुई है । बच्ची मंगलवार सुबह कोचिंग जाने के बाद से ही लापता चल रही थी ।प्रशासन को मंगलवार को ही इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी मगर प्रशासन की तरफ से सहयोग नही मिलने के कारण बुधवार सुबह बच्ची की लाश मिली है । गांव वालों द्वारा अलग अलग आशंका जताई जा रही है इस घटना के प्रति। परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है । बच्ची की लाश का पोस्टमार्टम करने हाजीपुर लेके जाया गया अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नही मिली है ।बच्ची की साइकिल , बैग का कोई अता पता नही है जिससे की घटनास्थल पर लोगों में रोष व्याप्त है ।अभी तक फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर नही आई है । द प्लूरल्स पार्टी के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन ने इस घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा है की प्रशासन की नाकामी की वजह से यह घटना हुई है । अभी तक इस केस के लिए फोरेंसिक जांच टीम तक घटनास्थल पर नही पहुंची है। अगर प्रशासन इस घटना पर लीपापोती करने के चक्कर में होगी तो ये होने नही दिया जायेगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन भी शोक संतप्त परिवारजनों से बात की है और कहा है की पार्टी उनके साथ इस मुद्दे पर खड़ी है बेटी को इंसाफ दिलाए बगैर चैन की सांस नही लेने दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here