बजट पेशकर जनता को किया गुमराह : सुनीता शर्मा

1320

समस्तीपुर : रालो सपा नेत्री सुनीता शर्मा ने बजट को निराशा जनक बताया। उन्होंने कहा कि बिहार बजट 2021, 22 में  शिक्षित बेरोजगारों के मनोबल पर पानी फिर गया एवं किसानों तथा संविदा कर्मी को नजर अंदाज करते हुए बजट बनाया गया है महिला रोजगार हेतु कोई भी योजना का घोषणा नहीं किया गया है फाईल के अंदर बंद रहने वाला बजट है पलायन रोकने का कोई योजना ही नहीं इस बजट में लिया गया है जो अत्यंत ही खेद जनक है। रालोसपा नेत्री ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी आबादी किसानों और युवाओं कि है उसके बावजूद भी किसानों और युवाओं के लिए बजट में कुछ खास नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट पेश कर बिहार की जनता को गुमराह किया है। बजट में मध्यम वर्ग, युवा, किसान, मजदूरों के लिए कोई राहत नहीं है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here