समस्तीपुर ज़िले हसनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के सुभाष चौक के निकट रविवार की देर रात बहनोई और साले के बीच हुई ¨हसक झड़प में संतोष कुमार गुप्ता सहित आधा दर्जन से लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। संतोष गुप्ता को अपने साला धीरज कुमार से किसी बात को लेकर गाली- गलौज होने लगी। धीरे-धीरे ¨हसक रूप धारण कर दोनों पक्षों के बीच लाठी- डंडे चलने शुरू हो गए। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। आस पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी थाने में दर्ज नहीं हो सकी थी।





















































