बापू ने पूरी दुनिया में दिया अमन और शांति का मंत्र : डीएम

461
  • बापू के विचार सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे : डीडीसी

पुनीत झा, मुजफ्फरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर रविवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी प्रणव कुमार सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर न केवल देश को आजाद कराया, बल्कि पूरी दुनिया में अमन और शांति का मंत्र दिया। उनके विचार हम सभी भारतवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनके अहिंसा, शांति, अमन एवं मानवता के आदर्शों का पालन हम सभी को करना चाहिए। बापू के विचार इतने प्रसांगिक हैं कि हमें उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व्यक्ति से बढ़कर विचार हो गए हैं। उनके विचार सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। श्रद्धांजलि देने वालों में एडीएम राजस्व राजेश कुमार, एडीएम आपदा डॉ.अजय कुमार व एडीएम विभागीय जांच ओम प्रकाश के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी थे। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मंच संचालन नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक रश्मि सिंह ने किया। उधर, सिकंदरपुर स्थित श्री गांधी स्मृति पुस्तकालय में हुई श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ.केसी सिन्हा ने की। मौके पर आए लोगों ने गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, एसडीओ पूर्वी डॉ.ज्ञान प्रकाश, वार्ड पार्षद सुनीता भारती, पुस्तकालय सचिव ई.रितेश अनुपम, मनोज कुमार, संजीव चौधरी, गोपाल प्रकाश, उदयभानु, अजय बजाज आदि ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर नगर आयुक्त ने पुस्तकालय के जीर्णोद्धार की बात कही। एसडीओ पूर्वी ने गरीब बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here