बिहार में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, अराजकता का आलम – और राजभवन मार्च पर पुलिस दमन की निंदा – अख्तरुल इस्लाम शाहीन

16

पटना,

बिहार की स्थिति यह है कि शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और पूरे बिहार में अराजकता का आलम है। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। छात्रों के हक और रोजगार के लिए राष्ट्रीय जनता दल द्वारा निकाले गए राजभवन मार्च को पुलिस दमन के सहारे भाजपा सरकार ने कुचलने का प्रयास किया। यह मौलिक अधिकारों का हनन है और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह न्यायोचित नहीं है।आंदोलनकारियों पर वाटर कैनन चलाया गया। हम पूरी तरह भींग गए लेकिन अपने हक से पीछे नहीं हटे। नेता प्रतिपक्ष * तेजस्वी यादव जी* को भी गिरफ्तार कर बस में डाल कर उन्हें सचिवालय थाना लाया गया है l सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी है l आंदोलनकारियों को धमकाया भी l लेकिन आंदोलनकारी पीछे नहीं हटे तथा लोकतांत्रिक ढंग से गगनभेदी नारे लगाते रहे l पुलिस की तानाशाही रवैये की हम निन्दा करते है तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ गिरफ्तार राजद कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा करने की मांग करते है l

राष्ट्रीय जनता दल छात्रों के साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक कदम पीछे नहीं हटेगी।

हमारी मांगें:

  1. सिवान गोलीबारी के दोषी अधिकारी की बर्खास्तगी: — विगत दिनों सिवान में आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस द्वारा AK-47 से गोली चलाने का आदेश देने वाले अधिकारी को तुरंत चिन्हित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए और उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो।
  2. बैकलॉग बहाली: — सभी सरकारी विभागों में जितनी भी बैकलॉग वैकेंसीयां हैं, उन्हें अविलंब भरा जाए।
  3. पेपर लीक पर रोक: — पेपर लीक पर अविलंब रोक लगे और माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो।
  4. समय पर रिजल्ट और बहाली: — छात्रों को समय पर रिजल्ट मिले। सभी रिक्त पदों की वैकेंसी निकालकर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए।
  5. शैक्षणिक वातावरण में सुधार: — बिहार में शिक्षा का माहौल दुरुस्त किया जाए।
  6. TRE-4 में एक परीक्षा: — शिक्षक बहाली TRE-4 में 2 परीक्षा कर दी गई हैं। छात्र अभी भी पटना में आंदोलनरत हैं। हमारी मांग है कि पुराने पैटर्न पर एक ही परीक्षा ली जाए।

जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, राष्ट्रीय जनता दल का संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here