भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न ।

25

समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर, माधुरी चौक में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर छठी महोत्सव का भव्य और दिव्य आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के संस्थापक एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय के नेतृत्व व सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर को आकर्षक ढंग से फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर दिव्य और मनमोहक लग रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना से हुई, उसके बाद भजन-कीर्तन से वातावरण कृष्णमय हो गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि – भगवान श्रीकृष्ण का जीवन त्याग, प्रेम और न्याय का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। डोमन राय जी द्वारा लगातार इस तरह के आयोजन कराना सराहनीय है।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे :-

  1. अख्तरुल इस्लाम शाहीन – पूर्व विधायक
  2. राकेश कुमार ठाकुर – प्रवक्ता, RJD
  3. डोमन राय – कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं मंदिर संस्थापक
  4. मनोज कुमार राय – जिला महासचिव, राजद
  5. कृष्ण कुमार , छोटू कुमार , रविन्द्र यादव,विनोद झा, राहुल झा, देवन राय, सुरेश राय ,सुशील राय, सुरेन्द्र राय , ब्रजेश पासवान आदि l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here