समस्तीपुर। भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सह समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के उपर इस सरकार में शामत आ गई है। दुकानदार सरकार के साथ-साथ ठेकेदारों के तानाशाही से भी परेशान हैं। सरकार जन वितरण प्रणाली को खत्म करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भाकपा माले जनवितरण प्रणाली दुकानदारों के इस लड़ाई में दुकानदारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार यदि दुकानदारों का मांग जल्द पूरा नहीं करती है तो भाकपा माले सड़क से लेकर सदन तक दुकानदारों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।



















































