भागीरथपुर ससुराल आए एक युवक की मौत , पुलिस शब को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

373

कल्याणपुर /समस्तीपुर
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में ससुराल आए एक युवक ने फंदा लगाकर जान गवाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना देर रात की बताई गई है मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना अंतर्गत शाहपुर मरीचा गांव के श्रीराम ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाने के पुलिस ने देर रात शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। भागीरथपुर गांव के सोहन सिंह पत्नी ललिता देवी का दामाद बताया गया है जो सोमवार को ससुराल आया था। 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार ससुराल में पत्नी से तकरार हुआ था। मृतक को एक छोटा पुत्र था। पत्नी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here