भारत अमेरिका व्यापार समझौता वापस लो।

124

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )कल्याणपुर- वारिसनगर लोकल कमिटी, की बैठक कल्याणपुर के वासुदेवपुर में वीरेंद्र कुमार मुन्ना के दरवाजे पर संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता भोला राय व पर्यवेक्षण रामसागर पासवान ने किया ।बैठक में कल्याणपुर -वारिसनगर के सचिव राघवेंद्र यादव ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि, केंद्र और राज्य के डबल इंजन की सरकार के जन विरोधी नीतियों ,के खिलाफ माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य, अशोक ढाबले पूरे बिहार में जनता के बीच जा रहे हैं। इसी क्रम में उनका आगमन 13 मार्च को दरभंगा से समस्तीपुर के लिए होगा । रास्ते में बासुदेवपुर के भुट्टा चौक पर उनका स्वागत, सह आम सभा का कार्यक्रम किया जाएगा ।जिसमें पोलित ब्यूरो सदस्य जनता की समस्याओं को लेकर जनता से मुखातिब होंगे। वहीं आगामी 19 मार्च को जनता की बुनियादी मांगों को लेकर जिला समाहारणालय पर रैली होगा। जिसमें मुख्य मांग मनरेगा का अधिनियम पुनः बहाल करने, और जी राम जी अधिनियम अभिलंब वापस लेने ,सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने ,घर उजारी पर रोक लगाने। भारत -अमेरिका व्यापार समझौता वापस लेने ,तथा नए विद्युत आपूर्ति कानून में सुधार करने, सहित क्षेत्रीय मांगों को रखा गया है ।वहीं आगामी 24 मार्च को इन्हीं मांगों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में कल्याणपुर -वारिसनगर से भाग लेना है ।सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की 31 मार्च तक सभी शाखा में नवीकरण का काम कर लिया जाएगा ।और आने वाले सभी कार्यक्रम में जोरदार भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में, वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना, ललित साहनी, राघवेंद्र यादव, भोला राय, लाल प्रसाद ,सतीश प्रसाद सिंह ,विष्णु देव शर्मा, जहांगीर मुन्ना ,प्रदीप झा ,उमेश शर्मा, शिवनाथ महतो सहित कई लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here