भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

471

समस्तीपुर जिला में ओवरब्रिज के नजदीक बने प्रतिमा भारत रत्न,संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा दलित सेना जिला अध्यक्ष राजा पासवान के अध्यक्षता में मनाया गया ।कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद कर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस कार्यक्रम के मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र,पंचायती राज जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मधुबाला सिंह, अरविंद पासवान, राहुल कुमार दास ,सूरज कुमार राय, बिरजू झा ,रवि कुमार झा, संजीव कुमार, दीपक कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के महान कृति को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here