ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा
(हनुमाननगर) दरभंगा–दीनी एदारह को आगे बढ़ाने में जनसहयोग बहुत ही मायना रखता है और बिना जनसहयोग के एदारह का चलना मुश्किल हो जाता है। सहयोग करने वाले कभी कभी अपना नाम बताए बिना भी सहयोग कर जाते है जिसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ नेकी कमाना होता है। उसी कड़ी में मदरसा ज़िकरा दीनी दरसगाहे नायाम छतौना को मदद के लिए एक सख्श आगे आये और उन्होंने अपना नाम बताने से परहेज किया। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से उक्त मदरसा को तराना पढ़ने के लिए म्यूजिक सिस्टम उपहार स्वरूप में दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी अगर कोई सामान की आवश्यकता होगी तो मुझे बताया जाए, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा। मदरसा के सचिव डॉ कमाल अहमद ने उक्त व्यक्ति का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि सिर्फ नेकी के उद्देश्य से मदरसा को दान करना बड़ी बात है। हम इसकी प्रशंसा करते है।





















































