समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजरी ग्राम कचहरी की वार्ड नो की पंच राजेश पासवान की पत्नी चंद्रकला देवी ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिकायत जताई है कि मारपीट में कलेजे की हड्डी टूट जाने के बावजूद भी चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ थाने में आवेदन देने के बावजूद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने की शिकायत जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पंच ने इसको लेकर अपने निर्वाचन प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ पुलिस अधीक्षक जन शिकायत कोषांग में शिकायत जताई। इस संबंध में चंद्रकला देवी ने बताया कि गांव के ही श्रवण कुमार देव पासवान आशा देवी तीनों मिलकर मेरे फूस के घर को छोड़ने लगे जब मेरी सासू मां माना कि तो उसे तीनों मिलकर जमकर पिटाई की मैं जब बचाने गई तू मेरे साथ हुई तीनों मिलकर अमर्यादित व्यवहार किए। हम अनुसूचित जाति को भी न्याय मिलने में पुलिस के यहां दौड़ते दौड़ते 23 दिन बीत गए न्याय नहीं मिला। स्थानीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बावजूद भी मेरे आवेदन को ठंडे बस्ते में रख दिए उच्च स्तरीय जांच करा कर मुझे न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।




















































