मारपीट में चार जख्मी ।

378

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मारपीट व सड़क दुर्घटना में चार जख्मी हुए। सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए चारों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि जख्मी की पहचान लदौरा गांव के वीरेंद्र कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संजुला कुमारी ब्रज मोहन सिंह 35 वर्षीय पुत्र फूल बाबू कुमार 48 वर्षीय वीरेंद्र कुमार सिंह मारपीट में जख्मी हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए तीनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर थाने के आगे टेंपो पलटने से खरसंड गांव 60 वर्षीय बलदेव सहनी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here