माले टीम के साथ महागठबंधन के राजद प्रत्याशी ने किया क्षेत्र भ्रमण

1059

समस्तीपुर: महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अख्तरूल ईस्लाम शाहीन ने गुरूवार को भाकपा माले टीम के साथ ताजपुर पंचायत के मोतीपुर,चकमोतीपुरसमेत समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का सधन दौड़ा कर 19 सितंबर को अपने नामांकन में भाग लेने एवं महागठबंधन के तमाम उम्मीदवारों को भारी मत से जीताकर सरकार बनाने में सहयोग देने की अपील की. मौके पर भाकपा माले के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बंदना सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, बासुदेव राय, शंकर सिंह, राजदेव सिंह, मंजीत कुमार, अर्जुन शर्मा, सुनील शर्मा, रामबाबू सिंह, अशोक राय, रकटू सिंह, दीपक लाल समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे.
माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह चुनाव विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी बनाने, लागू करने के साथ ही संविधान, लोकतंत्र बचाने की भी लड़ाई है. हमें इसे मुकाम तक पहुंचाना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here