समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ के मथुरापुर टांडा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान मथुरापुर टांडा गांव निवासी हरिहर राय के पुत्र केदारनाथ राय के रूप में हुई है ।स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष रणबीर कुमार रावत ने बताया कि जख्मी के परिजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे कार्रवाई किया जाएगा।




















































