मुखिया संघ अहम मुद्दे को ले बैठक

516

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न पंचायतों के मुखिया गण की बैठक रविवार को पंचायतों के अहम मुद्दे को लेकर कल्याणपुर पंचायत के मनरेगा भवन सभागार में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तीरा मुखिया अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मुखिया गण ने पंचायतों की जनसमस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जनता की समस्या का निदान करना हम सबों का पुनीत कर्तव्य है उसका निदान होना चाहिए। अधिकतर उपस्थित मुखिया हवाओं ने इसका समर्थन किया। इसको लेकर एक तिथि निर्धारित करते हुए मुखिया गण का शिष्टमंडल स्थानीय भिन्न-भिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों से मिलकर समस्या का निदान कराने का संकल्प दोहराया। बैठक में नामा पुर पंचायत के मुखिया राम विनोद ठाकुर अजना की मुखिया अनीता देवी कल्याणपुर की मुखिया गंगा देवी चकमेहसी के मुखिया बृजेश कुमार नमूना सिमरिया भिंडी के मुखिया सामंत कुमार ध्रुवगमा राजेश कुमार सिंह बासुदेवपुर के चंदन कुमार गोराई के अनीश कुमार विनोद दास राजेश कुमार लक्ष्मण महतो बेरहेता जन्मंजय ठाकुर बेलसंडी चित्रलेखा देवी कौलोजर सुनील पासवान कुढ़वा किरण कुमारी खरसंड राजू सिंह गोविंदपुर खजूरी सैदपुर पंचायत मालीनगर रतवारा मोहम्मद हैना आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रामबाबू राय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here