मुफस्सिल थाने पर पुलिस कर्मियों ने रहने की समस्या को लेकर किया हंगामा

601

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई अतिरिक्त पुलिस बल ने सोमवार शाम मुफस्सिल थाना पर हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि सोमवार दिन भर वे ड्यूटी पर थे। जिसके बाद शाम को जब वह मुफस्सिल थाने लौटे तो उन्होंने देखा की अभी तक उनके लिए रहने की कोई व्यवस्था नहीं थी।
उन्हें बताया गया है कि मुफस्सिल थाने के बरामदे पर ही उन्हें रहना होगा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि दिन भर ड्यूटी करने के बाद अभी तक उनके रहने की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण उन्हें आराम करने एवं नींद लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here