मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी अवकाश रद्द ।

13


प्रदीप कुमार नायक
मुहर्रम पर्व को लेकर मधुबनी जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिनांक- 24.06.2026 से 27.06.2026 तक सभी प्रकार का अवकाश किया रद्द l
मधुबनी जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर दिनांक-24.06.2026 से 27.06.2026 तक सभी पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षीय कोटि के कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश रद्द कर दिया है।
प्राप्त सूचनानुसार इस वर्ष मुहर्रम का पर्व दिनांक 25/26-06-2020 को चॉद के दृष्टिगोचर होने पर मनाये जाने की सूचना है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने हेतु जिला स्तर से बड़ी संख्या में संवेदनशील स्थानों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।अतः मुहर्रम 2026 के मद्देनजर दिनांक 24-06-2026 से 27-06-2026 तक का सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया गया है। विशेष परिस्थिति में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में अवकाश की स्वीकृति दी जा सकती है।
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here