अमरदीप नारायण प्रसाद
रेवड़ा वार्ड 01 निवासी विशुन देव सहनी की पुत्रबधु एवं ई0 सुनील कुमार की धर्मपत्नी सुचिता कुमारी 70वीं बी पी एस सी परीक्षा में पास कर आर डी ओ का पद हासिल की है।इन्होंने सच्ची लगन, कठिन परिश्रम, पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई की तथा मुकाम हासिल किया है जिससे रेवड़ा गांव का नाम जिले और राज्य के पटल पर आया है।
स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम साहनी,विस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा,प्रधान शिक्षक लाल बाबू,जदयू पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रसाद महतो,केदार प्रसाद राय,शिक्षक कैलाश साहनी,आर जे डी नेता सह शिक्षाविद् राजेंद्र सहनी,पूर्व मुखिया राम नारायण राय उर्फ देवानजी राय सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और शिक्षाप्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।






















































