मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, इलमासनगर में बन रहे हेलीपैड का किया निरीक्षण।

15

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत सतमलपुर आजाद चौक टोलापर रामावतार सिंह के यहां 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इलमासनगर बीके कोल्ड स्टोरेज प्रांगण हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से टोलापर रामावतार सिंह के यहां पहुंचेंगे,जहां सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे,पुनः वहां से 24 अवतार धाम चकोठी मठ पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कार्यक्रम की सफलता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। वहीं जिला एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। हेलीपैड निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री के आवागमन मार्ग पर विशेष साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बीके कोल्ड स्टोरेज स्थित हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए 24 अवतार धाम चकोठी मठ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, आम श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही चकोठी मठ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, एसडीपीओ संजय कुमार,सदर एसडीओ दिलीप कुमार,खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन सहाय, वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा, खानपुर अंचलाधिकारी मनीष कुमार, वारिसनगर अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मौके पर मंदिर के महंथ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री राम सेवक दास जी महाराज,प्रो रामावतार सिंह, डॉ लाल बाबू, जय राम सहनी, संजीव कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, राम नारायण सिंह, डॉ शिव प्रकाश पंडित, राजगीर महतो, पवन देव मेहता, देवेंद्र फर्नांडिस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here