युवती के बलात्कार के बाद की गई हत्या,एक आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

793

] अनिल शर्मा, नवादा:

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के सिरोडावर पंचायत के रमडीहा गांव में मंगलवार की देर रात्रि एक युवती का बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों ने एक हत्यारोपी को पुलिस के हवाले किया। मृतिका की मां बेबी देवी ने बताई कि बीते रात्रि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच हेतु मंगलवार की रात्रि लगभग 1 बजे आसपास के खलिहान में गई। थोड़े ही देर में युवती के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से मां दौड़कर खलिहान गई। युवती के गले में रस्सी डाले तीन युवक को देखकर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी।तभी युवती के चाचा अलखदेव यादव दौड़े आये। इस बीच दो युवक मौके से भागने में सफल रहे। वहीं एक युवक को परिजन अपने गिरफ्त में ले लिया। युवती को होश में लाने का अथक प्रयास किया गया। किन्तु लड़की मृत पायी गई।

ततपश्चात थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसआई सतीश कुमार व पीएसआई धीरज कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अपने गिरफ्तार किया लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेजा गया। मृतका के चाचा ने बताया कि तीन युवक द्वारा जोर-जबरदस्ती के साथ रेप किया गया। इसी दौरान तीनों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है।मृतका के मां द्वारा फर्द ब्यान लिया जा चुका है। मौके से गिरफ्तार युवक की पूछताछ की जा रही है। वहीं युवक के पास एक मोबइल एवं स्प्लेंडर प्रो बाइक संख्या बीआर27सी1556 को जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिरदला थानाक्षेत्र के बरदाहा गांव के कपिलदेव चौधरी के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here