समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर : जिले के नगर निगम वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद के विजेता रामनगर (सारी) निवासी रंजीत कुमार साह ने अपनी जीत पर तमाम वार्ड के लोगों को बधाई दिया है तथा उन्होंने कहा है कि यह हमारी जीत नहीं बल्कि तमाम वार्ड वासियों कि जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता कि समस्या पर विशेष ध्यान दुंगा उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड कि जनता की कोई भी समस्या हो वह हमसे बे झिझक मिल सकते हैं, उनके समस्याओं का हल करने का भरपूर प्रयास करूंगा। इधर नव निर्वाचित वार्ड पार्षद रंजीत कुमार साह के विजयी होने पर मुन्ना सिंह, कमल साह, राज कुमार, धर्मेंद्र पासवान, संतोष कुमार साह, मो0 तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें, नूर आलम, मो0 अनवर उर्फ मुन्ना आदि ने बधाई दी है।























































