किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 2024 मे किसान को एकजुट होना होगा
_ सुनील
समस्तीपुर: भाकपा माले ब्रांच कमेटी रहुआ पूर्वी पश्चिमी की बैठक भाकपा माले नेता देवेंद्र ठाकुर अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान के पर्यवेक्षण एवं किसान नेता सुनील कुमार राय के मार्गदर्शन मैं संपन्न हुई बैठक में रहुआ पूर्वी पश्चिमी ब्रांच का पुनर्गठन किया गया ब्रांच कमेटी रहुआ पूर्वी पश्चिमी के सभी साथी जीतू सदा बद्री माझी सिंघेश्वर सदा देवेंद्र ठाकुर श्यामसुंदर देवी चंदेश्वर सदा शंकर सदा बासुदेव सदा नवल किशोर लाल ने सर्वसम्मति से कॉमरेड देवेंद्र ठाकुर को रहुआ पूर्वी पश्चिमी का ब्रांच सचिव चुनाव किया
नए सचिव कामरेड देवेंद्र ठाकुर पार्टी के विस्तार के लिए अपनी बात रखी उन्होंने कहा पार्टी के सभी जन संगठनों का रहुआ पूर्व पश्चिम विस्तार किया जाएगा





















































