राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों से 300 से 500 रुपया वसूला गया,अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुआ !

585

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर /विभूतिपुर पिछले माह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के कंपार्टमेंटल विशेष परीक्षा का परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर विभूतिपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों से 300 से 500 ज्यादा रुपया वसूला गया।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसकी शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को को छात्रों ने लिखित शिकायत की थी। जिस पर अब तक कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं हसनपुर विधानसभा में छात्र-युवा,समाजसेवी एवं छात्र संगठन एसएफआई द्वारा सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांगों को लेकर बीडीओ हसनपुर के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
लेकीन अब तक सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here