राजद के बबलु कुमार यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा।

628

अमरदीप नारायण प्रसाद

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शनिवार को विधायक तेजप्रताप यादव के साथ जिला मीडिया प्रभारी बबलू कुमार यादव ने दौरा कर लोगों का सुधि ली।राजद नेता बबलु यादव ने कहा विधानसभा में दौरा के दौरान हसनपुर प्रखंड के भटवन पंचायत के सिरसिया गांव,विथान प्रखंड के बेलसंडी, नरपा, सलहा बुजुर्ग, सलहा चंदन पंचायत तथा सिंघिया प्रखंड के कुण्डल-2 ,बिष्णुपुर डीहा, सालेपुर,कटहर पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित है।लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है।लोगो के पास एक ही साधन बचा है नाव की सवारी जिससे लोग खाने-पीने से लेकर मवेसी की चारा तक नाव से लाते हैं।अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ा या कोई महिला की डिलिवरी की स्थिति आये या शर्प काट ले तो लोगों को जान बचाना मुश्किल है।लोग किसी तरह ऊँचे जगह पर जाने को मजबूर है।गांव के घर, स्कूल,मंदिर,मस्ज़िद,सड़क शौचालय सब के सब पानी मे डूब चुका है।लोग बास के लकड़ी से खुद के बनाये शौचालय का उपयोग करता है।लोंगो को अभी नाव, दबाई,प्लास्टिक, मवेसी की चारा, कम्युनिटी किचन और चापाकलों की अति आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here