राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने परिसीमन सुधार महारैली में भाग लेने की अपील किया

258

संजय भारती

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के नेतृत्व मे मोरवा विधानसभा के विभिन्न पंचायत गुनाई बसही, मौड़ा खुर्द, रामापुर महेशपुर एवं बंगरा आदि मे क्रमशः सोनेलाल पासवान, महेश सहनी, आनंद गिरी, प्रमोद चौधरी, लीलो देवी एवं शुशीला देवी के अध्यक्षता मे बैठक कर 5 सितम्बर क़ो पार्टी द्वारा आहूत संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महारैली मे भाग लेने की अपील किये।बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि 2026 मे जनगणना के आधार पर परिसिमन होना है जिसमे जनसंख्या के आधार पर विधानसभा एवं लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ना निश्चित है जिससे बिहार का विकास तेजी से होगा। बैठक मे मो बशीर, संजय चौधरी निषाद, नागो राम, अनिल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, रामानंद चौधरी, सोनु सहनी,चन्दन कुमार, भीष्म क़ापर आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here