राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने के फैसले की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों में खुशी की लहर

2617

आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगाने के फैसले की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और धीरे धीरे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन समस्तीपुर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जमा हुए तथा एक दूसरे को गले मिल कर बधाईयां दी एवं मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने पहला वाक्य जिसका प्रयोग किया वह था “सत्यमेव जयते”। आगे उन्होंने ने कहा की आज का सर्वोच्च न्यायालय के फैसले ने यह सिद्ध कर दिया है की जीत हमेशा सच्चाई की होती है। सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं होगा। आगे उन्होंने ने कांग्रेसजनों का अहवाहन किया की जीवन में लाख कठिनाइयां आएं फिर भी सत्य का दावन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। खुशी के इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की महासचिव देविता देवी गुप्ता, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, समस्तीपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष मो० फिरोज अंसारी, कांग्रेस एस०सी०एस०टी० प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, मो० रिजवी, मो० अफजल, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, सेराज अंसारी, मो० रहमत, मो० सैयद, साहिल आदि मौजूद थें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here