अमरदीप नारायण प्रसाद
रिलायंस ट्रेंड्स रोसड़ा मॉल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षा में अच्छे अंकों से पास होने वाले छात्रों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये सभी छात्रों सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.साथ ही साथ केक भी काटा गया.समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा में पास करने वाले 15 छात्रों को रिलायंस ट्रेंड्स रोसड़ा मॉल ने सर्टिफिकेट देकर छात्रों को सम्मानित किया है.
इस अवसर पर रोसड़ा ट्रेंड्स मॉल के प्रबंधक कृष्ण मुकुंद चौधरी ने कहा
कि सम्मानित छात्रों के लिए यह सम्मान उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में छात्रों को प्रेरणा देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे जो टॉपर होने से चूक गए हैं,वह अपना प्रयास निरंतर आगे जारी रखें। ऐसे बहुत से पायदान अभी पार करने हैं जहां आपको विभिन्न माध्यमों से मौका मिलेगा। आज की सीख से कल को ओर बेहतर बनाने की बात कही।सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए बच्चों से उनके भविष्य को लेकर चर्चा की और भविष्य के लिये उनको मार्गदर्शन भी दिया। छात्रों को शुभकामनायें देते हुए भविष्य के लिये उन सभी का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम आयोजन टीम में स्टोर के मैनेजर कृष्ण मुकुंद चौधरी साथ छात्र अंकित, सत्यम, प्रत्युश, शुभम सचिन, अशोक, राम, विजय, नीतीश, सतीश, चन्दन, प्रेम, राजेश आदि उपस्थित रहा.
[7/5, 5:39 PM] chandrakanta2008rk: ,





















































