समस्तीपुर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के बाघोपुर वार्ड 11 में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों को देखने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित में पलटू यादव के पुत्र रामबली यादव , पलटू यादव के पुत्र शिव यादव एवं पलटू यादव के पुत्र रामचंद्र यादव शामिल है। घर में रखें आवश्यक सामान समेत एक साईकिल एवं बाइक जलकर राख हो गया । अग्नि पीड़ित शिव यादव ने बताया कि अचानक आग लगने से मेरे तीन भाई का घर जलकर राख हो गया है जिसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान है। जानकारी मिलते ही सीओ वीणा भारती ने बताया कि आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किए हैं। राजस्व कर्मचारी को जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।





















































