लॉकडाउन में पिस्टल लहराते युवक गिरफ्तार

928

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। लॉकडाउन पिस्टल लहराते युवक को एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से जेल रोड में दोनों हाथ में पिस्टल लिए लहरा रहा था, तभी किसी ने इसकी सूचना एसडीपीओ को दिया। सूचना मिलते ही एसडीपीओ ने जेल रोड पहुंच कर युवक को दो पिस्तौल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक अपना नाम रॉकी मांझी बताता है। फिलहाल एसडीपीओ ने युवक को टाउन थाना को सुपुर्द कर दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को दो देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर टाउन थाना को सौंप दिया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here