लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल है,नगर परिषद बनने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ!

519

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड को नगर परिषद बनाने के बाद भी ऐसे कई मुख्य सड़कों का बुरा हाल है । बताते चलें कि नगर परिषद क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज से आलू मंडी होते हुए नीम चौक , हास्पिटल चौक से शंकर टाकीज होते हुए एनएच 28, नीम चौक से दरगाह मुहल्ला एवं मोतीपुर वार्ड संख्या – 10 , भेरोखड़ा वार्ड संख्या – 12 – 13 एवं रहिमाबाद बहेलिया टोला वार्ड 08 मुख्य सड़क बताया जाता है । मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद बनने के पहले प्रखंड कहलाता था । जबकि अब नगर परिषद के क्षेत्र के रहिमाबाद बहेलिया टोला मस्जिद से भेरोखड़ा , शाहपुर बधौनी , कोआरी, निरपुर के अलावा कई पंचायत से जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से ध्वस्त के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बताते चलें कि वर्ष 2005 – 06 में पंचायत के पूर्व मुखिया शम्भू लाल वक्त सड़क का मिट्टी करण एवं ईटकरण कराया गया था । उनके बाद दो दो मुखिया भी बने फिर भी सड़क मरम्मत नहीं कराया और न आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क पर ध्यान देना मुनासिब समझा , मुहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पर वर्षों पहले खरंजा बना हुआ था जो लगभग दो वर्ष पहले मनरेगा की भेंट चढ़ गया है , मनरेगा के द्वारा सड़क के किनारे से मिट्टी कटाई के कारण पानी के तेज बहाव से सड़क ध्वस्त हो जाने के कारण सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गई है । जो अब नगर परिषद की साफ-सफाई का जितना कचरा होता है नगर परिषद पदाधिकारी उसे उठवा कर गढ्ढे में डलवाया जाने लगा है । जबकि इसी क्षेत्र के बहेलिया टोला मस्जिद से होते हुए ठगवा चौक कब्रिस्तान वाली सड़क भी ध्वस्त है स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ इस सड़क से गुजरने वाले लोगों में काफी गुस्से में है । उन्होंने बताया कि इस सड़क पर क्षेत्र के विधायक भी इस सड़क की दुर्दशा अपनी आंखों से देख चुके हैं गौरतलब है कि दो विधानसभा , दो लोकसभा एवं एक एमएलसी क्षेत्र होने के बावजूद सड़कों की हालत बद से बदतर बना हुआ है । बराबर सड़कों की स्थिति की जानकारी बार बार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि को दी गई है । जबकि अक्टूबर-नवंबर में नगर परिषद का चुनाव होने वाला है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here