-बेतिया
बेतिया /गौनाहा/बुधवार को बेलसंडी पंचायत भवन में कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसे मुखिया के तानाशाह रवैइए से क्षुब्द वार्ड सदस्यों ने बैठक को स्थगित कर दिया। वार्ड सदस्य रंजन कुमार द्वारा बताया गया कि मुखिया अपने आप को तानाशाह समझते हैं और हम वार्ड सदस्यों के सहमति के बिना कोई योजना का एंट्री करा लेते हैं। और हम लोगों को हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाते हैं। पंचायत के उप मुखिया छोटे खान द्वारा बताया गया कि 3 वर्षों से किए गए योजनाओं का कोई लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही कौन योजना कहां करना है कहां हुआ है इसकी कोई जानकारी कार्यकारिणी में दी गई।। इसी के कारण हम सभी वार्ड सदस्यो ने मुखिया के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शनकिया है। बताते चले कि पूर्व में भी मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों को बिना मेल में लिए कई योजनाएं धरातल पर लाया गया था। जिसको लेकर वार्ड सदस्यों के द्वारा विरोध भी किया गया था। लेकिन मुखिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे वार्ड सदस्य काफी मर्माहत है।वही इस मौके पर उपस्थित उप मुखिया छोटे खान, वार्ड सदस्य रंजन कुमार, संजय महतो,राम इकबाल पासवान, अनीता देवी, सोनी देवी,उमेश राउत, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र काजी, साहेब आलम, जयकिशून महतो, दया सिंह उपस्थित रहे।























































