समस्तीपुर: काशीपुर स्थित आर एस बी के इंटर स्कूल रोड में सीटी डेंटल केयर हॉस्पिटल का उदघाटन विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा के इस अस्पताल के खुलने से ज़िला के गरीबों के इलाज में जो कठिनाइयां होती थी उसमें कुछ कमी होगी।इस मौके पर डेंटल केयर के संचालन कर्ता डॉक्टर शबाब मंज़र के अलावा डॉक्टर इश्तियाक अहमद,डॉक्टर दिलनवाज मंजर,पूर्व मुखिया फेकन झा,हिमांशु व सरजराज आलम के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




















































