समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए।स्वजन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान राजी बेलसंडी राजपा गांव के 50 वर्षीय गंगा राम,45 वर्षीय धर्मशिला देवी,19 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में की गई है।वही दूसरी ओर धर्मपुर गांव निवासी सुधीर कुमार व साजन कुमार के रूप में की गई है।वही निशा कुमारी व साजन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी.के ठाकुर ने दी।



















































