अनिल शर्मा, नवादा: जिले शाहपुर थानाक्षेत्र में महरथ गांव में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का मामला प्रकाश में आया है।विवाहिता की पहचान कृष्ना कुमार की पत्नी कोमल कुमारी के रूप में हुई है।ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को खबर भेजी की खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से कोमल झुलस गई है। जिसके बाद आनन-फानन में ससुराल पक्ष ने विवाहिता को पावापुरी में भर्ती कराया जहां आज इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के संबंध में लखीसराय जिला के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमा बंसीपुर निवासी मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दिन उसके मोबाइल पर उसके बहनोई ने फोन किया कि खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से उसकी बहन जल चुकी है जिसे लेकर वे लोग विम्स अस्पताल जा रहे हैं। जैसे ही राहुल अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचा ससुराल पक्ष के लोग उसके 1 साल के बहन के बेटे को लेकर फरार हो चुका था। राहुल कुमार ने बताया कि 1 मई 2019 को शंकर सिंह ने कोमल कुमारी की शादी कृष्णा कुमार से किया था। उस वक्त लेनदेन भी किया गया था बावजूद हर बार मायके से कुछ ना कुछ उपहार लाने को लेकर दबाव बनाता रहता था जब उसके खुद की शादी पिछले साल हुई तो उसके बहनोई ने स्कॉर्पियो का डिमांड कर दिया था जिसे पूर्ति नहीं करने पर उसके बहन के साथ मारपीट भी की गई थी। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बहन को जिंदा जलाकर मार देने का आरोप लगाया है।इसको लेकर शाहपुर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद ससुराल वाले घर को छोड़कर फरार हो गया है।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम पावापुरी विम्स में किया जा रहा है।




















































