शव गांव में पहुंचते ही मातम छाया।

583

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिडी पंचायत के मनोरथपुर गांव निवासी सुबोध कुमार यादव के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार का शव गुरुवार की दोपहर बाद मनोरथपुर गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिवार वं धर के आसपास गांव के लोगों को रोने चिल्लाने से माहौल काफी गमगीन बना हुआ था। ज्ञात हो कि पंजाब के लुधियाना में लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में काम करने के दौरान लोहा गिरने से गोलू की मौत हो गई थी। हालाकि इस घटना में मृतक का भाई धनंजय कुमार बाल बाल बच गया ।वहीं गुरुवार की दोपहर बाद गोलू का शव गांव में पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया । वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील कुमार यादव ,जय प्रकाश यादव, वर्तमान सरपंच अशोक कुमार सिंह, मुखिया समात कुमार,बुची झा, अनिल कुमार सिंह सहित सभी मृतक के परिजन को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here