शहर के सुरक्षा सुंदरता व अतिक्रमण मुक्ति के विषय पर संवाद सह संगोष्ठी का आयोजन एडीएम दिलीप कुमार ने किया!

228

अमरदीप नारायण प्रसाद

खाटू श्याम बिहारी मंदिर प्रांगण के सभागार में ,जिला प्रशासन व व्यवसाययों के बीच समस्तीपुर शहर के सुरक्षा सुंदरता व अतिक्रमण मुक्ति के विषय पर संवाद सह संगोष्ठी कार्यक्रम सदर अनुमंडल पदाधिकारी एडीएम दिलीप कुमार के अध्यक्षता में आहूट की गई , संचालन कांफ्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया ,संवाद संगोष्ठी में एडीएम दिलीप कुमार जी ने कहा की समस्तीपुर शहर को स्वच्छ सुंदर ,व्यवस्थित, अतिक्रमण मुक्त ,व ग्रीन शहर बनाने में आप शहर वासी का सहयोग अति आवश्यक है शहर अतिक्रमण मुक्त रहेगी तो आम लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत व आपात स्थिति में भी आने-जाने में ुसविधाजनक होगा ,जिस व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी, उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया की ,सभी व्यवसाय अपने-अपने प्रतिष्ठा के सामने चार-पांच गमला भी रखें ताकि, रोड व दुकान अच्छा एवं शहर ग्रीन सिटी के रूप में पहचाना जाए कार्यक्रम में उपस्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ए एसपी संजय पांडे ने कहा की आम व्यवसाय अपनी सुरक्षा पर भी खर्च करें उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा अपने-अपने प्रतिष्ठान में आगे करके लगाए ताकि किसी भी तरह के गलत एलिमेंट लोगों की पहचान हो सके, एवं प्रशासन को उससे कार्रवाई करने में सहूलियत हो, साथ ही किसी तरह के ऐसे व्यक्ति जो अपाछनीय लगता हो उसकी गतिविधि संदिग्ध लग तो अभिलंब पुलिस को सूचना दे, या 112 का सेवा ले, जो आप लोगों के सुविधा के लिए मोटरसाइकिल पर भी उपलब्ध कराया गया, कार्यक्रम में कैट जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासन को हर अपेक्षित व सकारात्मक सहयोग हम व्यवसाईयों के तरफ से सदा रहेगा, कार्यक्रम में नगर थाना अध्यक्ष शहर , ट्रैफिक थाना अध्यक्ष भी शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक संबंधी व्यवस्था पर अपना विचार रखें ,संगोष्ठी संवाद कार्यक्रम में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के श्री कमल किशोर गुप्ता ,राकेश राज, ओम प्रकाश ,डॉ अमित कुमार मुन्ना, प्रदीप शाह सिव ,ड्रग एसोसिएशन के श्री राकेश कुमार तनेजा ,विनोद राय, खुदरा गल्ला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ,महेंद्र केडिया ,मनोज कबर ,वीडियो संगठन के सचिब राजीव रंजन ,रणजीत राम ,मछली आरथ संघ के गुलशन कुमार ,प्रभात कुमार शाह, धर्मेंद्र पोद्दार सियानंद शाह जितेंद्र जायसवाल गोपाल शाह एक पार्षद शंकर शाह राकेश कुमार आदि भी अपने-अपने विचार रखें जो शहर के खाटू श्याम मंदिर प्रांगण के निकट बंद पर ,स्टेशन रोड जीआरपी थाना के निकट, मगर दही घाट आदि , जगहो पे चलंत शौचालय लगाने एवं पार्किंग के लिए अभिलंब व्यवस्था करने की मागे की, जिसके पुरा करने आश्वासन के साथ धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर नगर निगम के उपायुक्त ने किया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here