आरके राय चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर:
समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया जबकि संचालन शिक्षिका रासदा फारूक ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन वृत्त पर अपने विचारों को रखा।वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें अपना आदर्श माना।विद्यालय के सभी वर्ग में बच्चों ने केक कटकर शिक्षक दिवस को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने डा राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए गए। मौके पर शिक्षक सहेंद्र राम, संजीव कुमार, विमल कुमार साह, अनुपम कुमार, कैलाश राम, कंचन कुमारी,किरण कुमारी, कुमारी रेणु, विभा कुमारी आदि ने सहयोग किया।






















































