अपने आप पेड़ गिरने से एक कि मृत्यु, दो घायल रेफर।

651

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव के वार्ड संख्या एक मे शानिवार रात को लगभग एक बजे में घर पर गिरा पीपल का सूखा पेड़ जिसमे एक 12 वर्षीय बालक शिवम कुमार की पेड़ के नीचे दबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई और दूसरा भाई बाबुल कुमार उम्र 14 वर्ष जो कि गंभीर रूप से जख्मी हो गया है दोनों के पिता संजय राय है।दूसरा घायल राजा कुमार उम्र 18 वर्ष पिता सुरेंद्र राय है।ग्रामीणों ने बताया कि संजय राय की झोपड़ी के पास ही पीपल का सूखा हुआ पेड़ था।जो रात में अचानक धराशायी होकर झोपड़ी पर गिर गया उस समय घर के सभी लोग सोए हुए थे पेड़ गिरने की आवाज और संजय राय के परिवार की लोगों के चीख पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे और पेड़ गिरने से झोपड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला उस समय तक शिवम कुमार की मौत हो चुकी थी।बाबुल और राजा की गंभीर हालत देख ग्रामीणों की सहायता से परिजन डीएमसीएच ले गए।सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।जिसके आलोक में राजस्व कर्मचारी राजन घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here