समस्तीपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुपौल में शनिवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल उजियारपुर प्रखंड कमेटी के कोर कमेटी सदस्य सह सहायक शिक्षक लालबाबू महतो जी के सेवानिवृत्ति के उपरांत उनके सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लाल बाबू महतो ने किया ।श्री महतो
को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार उन्हें अंग वस्त्र पाग़ चादर फूल माला आदि भेंट कर उनका सम्मान किया गया। उजियारपुर प्रखंड के विरनामा तुला संकुल के संचालक, समन्वयक, ग्रामीण अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें उनके द्वारा किए गए कुशल कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा और सराहना की । संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक पंचदेव कुमार ने उन्हें एक कुशल व व्यावहारिक शिक्षक बताया वही बीपीएमएसएस एसएम BPNPSSM के महासचिव रामबालक राय ने कहा कि 6 फरवरी 2015 से इस विद्यालय में अपना योगदान श्री महत्व ने दिया था 11 वर्षों के कार्यकाल में उनके कार्यों को सामाजिक रूप से काफी सराहा गया अपने कार्यकाल में उन्होंने हमेशा विद्यालय हित एवं छात्र हित को सबसे प्राथमिकता में रखा सम्मान समारोह में संकुल आधीन शिक्षक तथा उपेंद्र राय, महेश कुमार, नवल किशोर दास, सरोज सिंहा, शंभू राय, अमन उरांव ,दानिश अनवर, श्वेता राय, कुलदीप कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के राजीव कुमार राय , पूर्व सचिव मनोज कुमार राय, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान,देव नारायण मांझी,अरुण पासवान, संदीप कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार, अनिल कुमार पासवान, दीपेंद्र कुमार, लालदेव कुमार, अंशुमन कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।





















































