अमरदीप नारायण प्रसाद
सभी विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू कराने व बी०आर०बी० कॉलेज को मॉडल कॉलेज दर्जा को ले प्राचार्य के समक्ष प्रदर्शन ।
बीएड परीक्षा के दौरान कैंपस में आंदोलन करने वाला अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने ले 26 जुलाई को अनुमंडलाधिकारी का घेराव करेगा – आइसा
कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व छात्रों को धमकाने वाला अराजक तत्व पर सख्त कार्रवाई करे प्राचार्य नहीं अनिश्चित कालीन होगा धरना
कॉलेज कैंपस में लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने को ले समान विचारधारा के संगठन आगे आए – सुनील!
आज आइसा बी०आर०बी० कॉलेज इकाई के बैनर तले दर्जनों छात्र – छात्राओं ने कॉलेज कैंपस के बगल में बन रहे मार्केट कैंपलेक्स का प्रक्रिया पूरा करने, बीएड परीक्षा अब्धि में कॉलेज कैंपस में आंदोलन करने वाला बाहरी अराजक तत्व पर कार्रेवाई व शैक्षणिक अराजकता दूर करने, हिंदी, भौतिकी, गणित, वनस्पति विज्ञान, इंग्लिश, इतिहास से स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराने व बी०आर०बी ० कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने, कॉलेज में पूर्व से अवस्थित पुस्तकालय एवं प्रोगशाला को समृद्ध बनाते हुए सभी छात्रों सिलेबस के अनुसार डब्बल पुस्तक निर्गतकरने, छात्रों के नियमित वर्ग संचालन करने तथा छात्रों के उपस्थिति को ले छात्र अभिभावक मीटिंग कराने, छात्रों को रेलवे रियायती फार्म निर्गत करने तथा एनएसएस का कार्यक्रम आयोजित करने समेत अन्य मांगों को लेकर कॉलेज गेट से जुलूस निकाल प्रधानाचार्य के समक्ष धरना/ प्रदर्शन किया।
धरना सभा का अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ महासचिव लोकेश राज तथा संचालन इकाई उपाध्यक्ष दीपक यदुवंधी ने किया।
वहीं धरना को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि महाविद्यालय कैंपस में शैक्षणिक अराजकता के जिम्मेवार तथा बीएड परीक्षा के दौरान परीक्षा नियमावली का उलंघन करने वाला बाहरी अराजक तत्व पर सख़्त कार्रवाई प्रधानाचार्य और अनुमंडलाधिकारी को करना चाहिए। परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के आस पास धारा 144 लागू रहता हैं फिर विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कॉलेज के बाहरी लोगो के द्वारा आंदोलन संचालित किया गया हैं जो नियम के विरुद्ध हैं।
आइसा के पूर्व नेता गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि वैसे लोग मार्केट कैंपलेक्स का विरोध कर अपना हिस्सा सुनिश्चित करना चाह रहे है जो लोग कॉम्प्लेक्स निर्माण के समय दिन भर मुस्तैद रहा करते थे कॉलेज कैंपस के बगल में अतिक्रमण से बचाने के लिए बन रहे मार्केट कैंपलेक्स का डेंडर प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से अभिलंब पूरा को करें महाविद्यालय
वहीं आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि कैंपस में शैक्षणिक माहौल बहाल करने के लिए आइसा प्रतिबद्ध हैं पीजी के सभी विषयों पढ़ाई शुरू करने व मॉडल कॉलेज का दर्जा के लिए आइसा आंदोलनरत हैं शैक्षणिक संस्थानों में अराजक व शिक्षा से वास्ता नहीं रखने वाले गोलों के हस्तक्षेप के खिलाफ समान विचार धारा के संगठन एवं बुद्धिजीवियों को आगे आने की अपील।
वही छात्र हित उक्त मांगो पूरा नहीं किया जाता हैं तो 26 जुलाई को सदर अनुमंडलाधिकारी का घेराव तथा 15 दिन बाद महाविद्यालय पर अनिचितकालों धरना अपमरण अनशन आइसा चलायेगा।
वहीं आंदोलन में शामिल जिला सह सचिव मो. फ़रमान, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, जिला कमिटी सदस्य जानवी कुमारी, मो. अफरीदी, मो. महफूज, राहुल कुमार, ललित सहनी, गौतम कुमार, मधुकर कुमार, अरविंद कुमार, निशांत कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, दिवाकर कुमार, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, मो. आशिफ सुमित रंजन, विकाश, साहिल कुमार, चरणजीत शर्मा रोहित कुमार इत्यादि थे।
लोकेश कुमार
जिला अध्यक्ष आइसा समस्तीपुर






















































