समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोमवार गांव की धर्मपरायण स्वर्गीय महिला उषा देवी की दूसरी याददाश्त दिवस के अवसर पर प्रखंड रामायण गोष्टी के संयोजक रामाधार शर्मा की अध्यक्षता में श्री रामायण गोष्टी का आयोजन उमा ठाकुर के नेतृत्व में संगीत में धुन में किया गया। काफी संख्या में कई गांव के रामायण प्रेमियों ने उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे क्षेत्र को जय श्री राम जय हनुमान में भक्ति में कर दिया। काफी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिए। प्रमुख रूप से रामबाबू ठाकुर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनरेश ठाकुर संगम कुमार गौतम कुमार कौशल ठाकुर राम शंकर ठाकुर बृजेश मिश्रा डरौरी गांव के संगीतज्ञ रामभरोस ठाकुर कन्हैया ठाकुर अर्चना देवी भोला ठाकुर दिनेश ठाकुर सहित दर्जनों रामायण प्रेमी ने गोष्ठी में भाग लिया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किये।




















































