पार्टी से दिया इस्तीफा

1154

माकपा (CPM) के नेता व समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा उत्तर शाखा के सचिव जयशंकर ठाकुर ने अपने पद तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है l उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वो विगत 02 दशकों से निष्ठापूर्वक पार्टी की सेवा कर रहे है एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारियों का स्नेह व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है l लेकिन विगत कई महीनो से पार्टी के ही कुछ स्थानीय नेताओ के द्वारा उनके साथ भेदभाव की जा रही है व उनके त्याग -तपस्या पर कुठाराघात किया जा रहा है l जिसकी वजह से उनके मान -सम्मान को ठेस पहुंची है फलतः मानसिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ी है l अतः अपनी उपेक्षा से आजिज होकर बेहद ही दुःख के साथ माकपा (CPM) के इस्तीफा देने को बाध्य हूँ l अब माकपा से मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here