समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्यानपुर थाना परिसर के पीछे शिव गुरु सेवा सदन के समीप एक लोहे के गिरे विद्युत पोल में कई लोग आवाजाही करने वाले चोटिल हो रहे हैं। बुधवार को डॉक्टर पिंकी डॉ प्रदीप चौधरी साइकिल सवार अमन कुमार गिरे विद्युत में टकरा जाने से चोटिल हो गए। छोटी लोगों ने निजी क्लीनिक में इलाज कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी लंबे अरसे से सड़क के किनारे लोहे की पोल गिरी हुई है कई बार विद्युत पदाधिकारी का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया। अब तक पोल नहीं हटाया गया है। कई लोगों ने गुरुवार की घटना के बाद विभागीय कनीये अभियंता कुणाल कुमार से गुहार लगाते हुए अभिलंब पोल हटवाने की मांग जताई है।


















































