समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला व पुरुष घायल हो गए।दोनो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर किया। स्वजन के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने घायलों की पहचान सिंघिया गांव के नेहा कुमारी 21 वर्षीय के रूप में की गई।दूसरे की पहचान अंजना गांव निवासी देवराज कुमार नौ वर्षीय के रूप में की गई।नेहा व देवराज की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वही प्रखंड के जखरा गांव निवासी विनोद राम की पत्नी ममता देवी 40 वर्षीय पहचान हुई है।सड़क दुर्घटना में गंभीर जख्मी हो गए।जिसे परिजनों के सहयोग से ममता देवी को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया।जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के ठाकुर ने दी।




















































